JanjgirChampa Accident Death : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, शादी में शामिल होकर लौट रहा था घर, अकलतरा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के तरौद गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया. हादसे में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई थी, जिसके बाद मौके पर तनाव था. हालांकि, सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाइश दी. फिर मृतक के परिजन को 25 हजार का प्रशासन ने मुआवजा दिया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : शादी के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया, लड़की की आवाज निकालकर रिश्ता तय कराने का झांसा देते थे, भेजे गए जेल...

दरअसल, पकरिया गांव का शरद नेताम बाइक से शादी कार्यक्रम में शामिल होने तरौद गांव आया था. यहां से वह बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी तरौद के मुख्य मार्ग पर उसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
error: Content is protected !!