JanjgirChampa Accident : गाड़ी ने बाइक सवार को मारी थी ठोकर, आरोपी ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज, अकलतरा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के तरौद गांव में बाइक सवार लोगों को इक्को गाड़ी ने ठोकर मार दी थी. घटना में बाइक सवार दो लोगों और इक्काे गाड़ी में सवार एक व्यक्ति को चोट आई थी. मामले में आज इक्को गाड़ी के ड्राईवर के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. बाइक सवार पुनीराम बंजारे के ससुराल से लौटते वक्त यह घटना हुई थी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

पुलिस के मुताबिक, खिसोरा गांव निवासी पुनीराम बंजारे 27 मार्च को अपने साथी के साथ ससुराल गया था. जहां से वह वापस लौट रहा था, तभी तरौद गांव में इक्को गाड़ी के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उसके बाइक को ठोकर मार दी. घटना में बाइक सवार दो लोग और इक्को गाड़ी में सवार एक व्यक्ति को चोट आई थी.

इसके बाद तीनों को अकलतरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया था. अब मामले में पुलिस ने इक्को ड्राईवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. फिलहाल, इक्को गाड़ी के आरोपी ड्राईवर की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!