राजधानी में फिर फूटा कोरोना बम, एक ही दिन में मिले 300 नए मरीज, 2 लोगों की थमी सांसे

नई दिल्ली. देश में एक बार फिर कोरोना का ग्राफ तेजी से पांव पसार रहा है। यहां आए दिन अलग अलग राज्यों से नए संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना तेजी से बढ़ रहे है। दिल्ली में एक ही दिन में 300 नए मामले सामने आए है। जबकि दो लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया।



इसे भी पढ़े -  12 Jyotirlingas in India: कहां-कहां स्थित हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, क्या है उनकी खासियत और कैसे करें विजिट

दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 506 हैं। इनमें से 452 होम आइसोलेशन व 54 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पतालों में भर्ती सभी 54 मरीजों में से 17 आईसीयू में हैं। 21 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। तीन मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

error: Content is protected !!