Sakti News : घिवरा गांव में रामनवमी के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्री राम के नारे से गूंज उठा पूरा गांव, युवाओं में दिखा उत्साह

सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के घिवरा गांव में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में जय श्रीराम के नारे से पूरा गांव गूंज उठा. इस दौरान युवाओं ने खास उत्साह देखा गया.

 



शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ डोकरी दाई मंदिर प्रांगण के पास से निकली और भांठापारा, सड़क पारा, ठाकुर देव मोहल्ला भ्रमण करते हुए मुख्य मार्ग पहुंची. इस दौरान युवा हाथ में भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम के नारे लगाते रहे और युवाओं में काफी उत्साह दिखा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

गांव की गलियों में महिलाएं आरती की थाल सजाकर श्रीराम की पूजा-अर्चना के लिए अपने द्वार पर खड़ी रही. शोभायात्रा को सफल बनाने में युवाओं का विशेष योगदान रहा.

इस दौरान डाकेश्वर श्रीवास, राजीव लोचन साहू, प्रकाश कश्यप, प्रशांत कश्यप, राजीव कश्यप, अभिषेक कश्यप, राहुल कश्यप, संदीप कश्यप, आशीष कश्यप, गुलशन कश्यप, प्रीतम कश्यप, सिद्धार्थ तिवारी, दीपक साहू, दीपक सिदार, सोनू साहू, नवकमल साहू सहित ग्रामीण काफी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!