भूपेश सरकार की केंद्र से शिकायत करेंगे डॉ रमन सिंह, जानें किस मामले पर पूर्व CM ने कहा “सब मिले हुए हैं”

Raipur. प्रदेश में सामने आएं कथित सार्वजानिक वितरण प्रणाली घोटाले को लेकर पूर्व सीएम और मौजूदा राज्य सरकार फिर से आमने-सामने आ गए है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राज्य की भूपेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए पूरे तंत्र पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने साफ़ कहा हैं की ‘सभी इस घोटाले में मिले हुए हैं’

 



डॉ रमन ने कहा की पीडीएस का यह घोटाला इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला हैं। 68 हजार 9 सौ मीट्रिक टन चांवल जिसकी कीमत लगभग 600 करोड़ रुपए हैं, वह गायब हैं। उन्होंने दावा किया की इस घोटाले की जानकारी संचालनालय को पिछले एक साल से हैं लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसका मतलब सभी मिले हुए हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

डॉ रमन सिंह ने कहा की पोल खुलने के बाद राज्य की सरकार अब छोटे राशन दुकानदारों को निशाने पर ले रही हैं। कांग्रेस सरकार में छग का पीडीएस यानी सार्वजनिक वितरण प्रणाली कोलेप्स हो गया है। पूर्व सीएम ने चेतावनी दी हैं की वह इस पूरे घोटाले की शिकायत केंद्रीय खाद्य मंत्री से करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!