JanjgirChampa Arrest : 17 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने क्षेत्र के सबरिया डेरा और बुटराभावर में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले सूरज यादव और संतकुमार पाटले को गिरफ्तार करके आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए, न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि मुलमुला क्षेत्र के सबरिया डेरा एवं बुटराभावर में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले सूरज यादव निवासी सबरिया डेरा के पास से 07 लीटर महुआ शराब एवं संतकुमार पाटले के पास से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : ISI, पाकिस्तानी स्लीपर सेल युवक के पकड़ाने का मामला, पुलिस ने घर मालिक को नोटिस जारी किया...
error: Content is protected !!