इस दिल्ली के खिलाड़ी ने IPL में रच दिया इतिहास, ऐसा कमाल कर कई दिग्गजों के रिकॉर्ड को किया धराशायी…देखिए प्लेयर के रिकॉर्ड

आईपीएल 2023 के तीसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में 50 रनों से हार जरूर झेलनी पड़ी लेकिन तेज गेंदबाज खलील अहमद (khaleel ahmed) ने आईपीएल में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड जोड़ दिया है. खलील अब आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन (Fastest 50 Wicket by Indian bowler in IPL) गए हैं. खलील ने केवल 35 आईपीएल मैच खेलकर इस बड़ा कारनामें को अंजाम दिया है. खलील ने ऐसा कर दिग्गज अमित मिश्रा, मोहित शर्मा, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा और आरपी सिंह जैसे बड़े दिग्गज को पछाड़ दिया है.

 



सबसे तेज 50 IPL विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज (मैचों में)
35 – खलील अहमद
37 – अमित मिश्रा
39 – मोहित शर्मा
40 – युजवेंद्र चहल
40 – संदीप शर्मा
40 – आरपी सिंह

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

वहीं, खलील आईपीएल में ओवरऑल सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज हैं. आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड कागिसो रबाडा के नाम हैं. रबाडा ने केवल 27 मैच खेलकर आईपीएल में 50 विकेट पूरे कर लिए थे. वहीं, नरेन ने 32 मैच में 50 विकेट, मलिंगा ने 33 मैच में और इमरान ताहिर ने 35 मैच खेलकर आईपीएल में 50 विकेट पूरे किए थे. खलील ने 35 मैच में ही 50 विकेट लेकर यहां इमरान ताहिर की बराबरी कर ली है.

IPL में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज (मैचों में)
कगिसो रबाडा- 27
सुनील नरेन- 32
लसिथ मलिंगा- 33
इमरान ताहिर- 35
खलील अहमद-35

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

वहीं, इस मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने काइल मेयर्स (73 रन) के अर्धशतक के बाद मार्क वुड (14 रन देकर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स पर 50 रन की बड़ी जीत से अपना अभियान शुरु किया. लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस तरह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत की हैट्रिक भी लगायी.

मेयर्स ने 14 रन के स्कोर पर खलील अहमद द्वारा मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए दो चौके और सात छक्के जड़ित अर्धशतकीय पारी खेली जिससे लखनऊ सुपर जायंट्स से धीमी शुरुआत से उबरते हुए छह विकेट पर 193 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!