JanjgirChampa FIR : न्यू बोलेरो गाड़ी के चालक ने 5 वर्षीय बच्चे को मारी थी ठोकर, अस्पताल ले जाते वक्त हुई थी मौत, बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव के भाठापारा मेहंदी रोड में तेज रफ्तार न्यू बोलेरो के चालक ने घर के सामने खेल रहे 05 वर्षीय सुजीत कुमार सूर्यवंशी को ठोकर मार दी थी. इससे बच्चे के सिर के पीछे में गंभीर चोट आई थी. घायल बच्चे को न्यू बोलेरो गाड़ी में बिठाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी.

 



दअरसल, धाराशिव गांव के महेश कुमार सूर्यवंशी का 5 वर्षीया बेटा सुजीत कुमार सूर्यवंशी घर के सामने रोड में खेलने के दौरान तेज रफ्तार न्यू बोलेरो के चालक राकेश यादव, निवासी मेहन्दा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दी थी. इससे बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई थी. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने 05 वर्षीय सुजीत कुमार सूर्यवंशी को मृत घोषित कर दिया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

फिलहाल, मामले में पुलिस ने न्यू बोलेरो के चालक राकेश यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (A) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!