Janjgir Arrest : घर में आग लगाने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने घटना को दिया था अंजाम

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सीटी कोतवाली पुलिस ने घर में आग लगाने वाले आरोपी अनुज सारथी को जांजगीर के खड़पड़ीपारा से गिरफ्तार किया है. पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

 



दरअसल, पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 मार्च को लाईट गुल होने पर वह घर के बाहर बैठी थी. तभी अनुज सारथी आया और पुरानी रंजिश के चलते पीड़िता के घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

आगजनी में घर के अंदर रखे समान जल कर रखा हो गए. रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 436, 427 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी और आरोपी अनुज सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!