वरुण ने गिगी हदीद को गोद में उठाया, आलिया ने ‘नाटू-नाटू’ पर रश्मिका को दी कड़ी टक्कर, देखें 4 इनसाइड वीडियो. देखिए..

मुंबई. नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए. यहां सेलेब्स ने खूब मस्ती की और कई सेलेब्स ने परफॉर्मेंस भी दी. शुक्रवार को NMACC का उद्घाटन हुआ था और शनिवार को यहां सेलेब्स ने फैशन गाला और परफॉर्मेंस दिया और इसे एन्जॉय भी किया. यहां हम आपको इस खास इवेंट्स की कुछ झलकियां वीडियो के माध्यम से दिखा रहे हैं. इवेंट में आलिया भट्ट ने रश्मिका मंदाना के साथ नाटू-नाटू पर परफॉर्मेंस दी. जबकि प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह के साथ कदम से कदम मिलाकर धांसू डांस किया. इसके अलावा वरुण धवन ने परफॉर्मेंस के दौरान गिगी हदीद को गोद में उठाकर घुमाया.

 



 

 

 

रश्मिका मंदाना और आलिया भट्ट (Rashmika Mandanna Alia Bhatt Video) ने फिल्म आरआरआर के सुपरहिट ऑस्कर विनिंग सॉन्ग नाटू-नाटू पर जोरदार डांस किया. रश्मिका इस गाने पर साड़ी पहन कर डांस कर रही थीं जबकि आलिया ने शॉर्ट ड्रेस में थीं. डांस के लिए आलिया ने अपने हील वाली सैंडिल को उतारक स्टेज की एक तरफ रख दिया और फिर रश्मिका के साथ धांसू किया. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Double Murder Arrest : डबल मर्डर और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर की थी हत्या...पूरी खबर पढ़िए...

 

 

देखिए..

https://www.instagram.com/reel/CqhS74OqcGR/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

 

 

वरुण धवन ने गिगी हदीद को लिफ्ट किया

वहीं, वरुण धवन (Varun Dhawan Gigi Hadii Video) ने भी नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के स्टेज पर ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस दीं. उनके डांस को अमेरिकी मॉडल गिगी हदीद इतनी एक्साइटेड हुईं कि वह वरुण के साथ डांस करने के लिए स्टेज पर चढ़ गईं. जैसे ही गिगी स्टेज पर पहुंची, वरुण ने उन्हें गोद में उठा लिया और गोल-गोल घुमाने लगे. इतना ही नहीं, जब गिगी को उतारने लगते हैं, वह उनके गाल पर किस करते हैं.

 

 

देखिए..

https://www.instagram.com/reel/CqhO-82Kzl8/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

 

 

शाहरुख खान ने वरुण- रणवीर सिंह संग ‘पठान’ के गाने पर डांस किया
जब वरुण धवन स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे तब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने स्टेज पर एंट्री ली. शाहरुख को स्टेज पर देखकर लोगों ने उनसे भी परफॉर्म करने की अपील की. इसके बाद शाहरुख ने ‘झूमे जो पठान’ पर डांस करना शुरू किया. वरुण भी उनके साथ डांस करते दिखे. लेकिन तभी रणवीर सिंह ने स्टेज पर भागते हुए एंट्री मारी और शाहरुख-वरुण के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस करने लगे.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, QR पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर आरोपी हो जाता था फरार, कार जब्त

 

 

देखिए..

https://www.instagram.com/reel/CqhKeTwKWC4/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

 

 

प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह संग किया डांस
इनके अलावा, रणवीर सिंह ने भी NMACC में अपनी दमदार परफॉर्मेंस लोगों का दिल जीत लिया. जब वह फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के सॉन्ग ‘गल्लां गूड़ियां’ पर डांस कर रहे थे, तब वह स्टेज से उतर कर प्रियंका चोपड़ा जोनास को पकड़कर स्टेज पर लाते हैं. दोनों साथ में डांस करते हैं. दोनों ने साथ में इस फिल्म में काम किया था. दोनों के डांस ने खूब वाह-वाही बटोरी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 41वें चक्रधर समारोह का 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन, तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां...पढ़िए

 

 

देखिए..

https://www.instagram.com/reel/CqhL9pBqnV5/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

error: Content is protected !!