छत्तीसगढ़ : कोरोना विस्फोट के बाद अलर्ट मोड पर प्रशासन, संक्रमितों के उपचार के लिए किए ये खास इंतजाम

बस्तर. जिले में लगातार मिल रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। राज्य सरकार के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज में 35 बिस्तर का कोरोना वार्ड अलग से तैयार किया गया है। इन वार्डो में वेंटीलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा के साथ वार्ड से लगी हुए कक्ष में 5 बिस्तर को रिजर्व रखने की तैयारी भी की गई है। कोरोना के नए वेरिएंट की पहचान के लिए संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

 



दरअसल, कोरोना लगातार अपने स्वरूप में बदलाव कर रहा है और भारत में मिले नए कोरोना वेरिएंट को अधिक संक्रामक माना जा रहा है। इसलिए कोरोना की वापसी की संभावना बढ़ी है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज भी अलर्ट मोड पर है। आने वाले दिनों में कोरोना मरीजों की जांच में भी तेजी आ सकती है। वायरोलॉजी लैब को फिर से इस हिसाब से तैयार किया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा सैंपल का परीक्षण आवश्यकता पड़ने पर किया जा सके।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

गौरतलब है कि कांकेर के बाद कोंडागांव में आईटीबीपी के जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही बस्तर में भी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। सभी जिलों से कोरोना के संदिग्ध मामले सामने आ रहे हैं। पिछले बार भी कोरोना बस्तर में जब फैला था, तब उस दौरान बाहर से आए सुरक्षा बल के जवान सबसे पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में कोरोना के संक्रमण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत भी महसूस की जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!