कोरोना की एंट्री से IPL में डर! दिग्गज की रिपोर्ट पॉजिटिव, बोलने में तकलीफ, टूर्नामेंट के बाकी सदस्यों पर भी खतरा

इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन की शुरुआत अब तक बेहद शानदार रही है. टूर्नामेंट में कुल 6 मैच खेले गए हैं लेकिन अब इसको लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है. दरअसल कोरोना का एक मामला सामने आने की वजह से इस वक्त हर कोई चिंतित है.

 



इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के शुरु हुए अभी कुछ दिन ही हुए हैं और एक कोरोना का मामला सामने आया है. मैच के दौरान कमेंट्री का जिम्मा संभाल रहे पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

कोरोना से संक्रमित पाए जाने की जानकारी पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर दी. उन्होंने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट इस वक्त पॉजिटिव आई है और इसकी वजह से ही उनको आगे टूर्नामेंट के मुकाबलों में कमेंट्री करते हुए फैंस नहीं देख पाएंगे

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने बताया कि कोविड ने एक बार फिर से उनको पकड़ा है. इसकी वजह से कमेंट्री बॉक्स में फिलहाल नजर नहीं आएंगे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कंटेंट में भी कमी आएगी. कोरोनी की वजह से उनके गला में तकलीफ हो रही है

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

साल 2021 में इंडियन प्रीमियर लीग पर कोरोना की मार पड़ चुकी है. शुरुआती मुकाबलों को कराने के बाद बीसीआई ने इसे स्थगित कर दिया था. कुछ महीनों के बाद इसे भारत के बाहर यूएई में कराने का फैसला लिया गया था. टूर्नामेंट को आईसीसी टी20 विश्व कप से ठीक पहले आयोजित किया गया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!