मां सोनिया के घर शिफ्ट होंगे राहुल गांधी ! संसद सदस्यता रद्द होने पर मिला था बंगला खाली करने का नोटिस…

Rahul Gandhi Vacate Bunglow: कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी मां सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पर शिफ्ट करेंगे. सूत्रों के मुताबिक राहुल के घर का सामान सोनिया गांधी के आवास प्रक शिफ्ट होने लगा है. वहीं, राहुल के दफ्तर के कामकाज के लिए नया घर ढूंढा जा रहा है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस मिला था.

 



 

 

 

जिसके जवाब में उन्होंने सरकार को लिखा था, मैं इस घर में 2004 से रह रहा हूं, इसलिए इस घर से मेरी कई यादें जुड़ी हुई हैं लेकिन आपने जिस संदर्भ में मुझको यह पत्र भेजा है वह तय समय पर मैं कर दूंगा. राहुल के इस पत्र के बाद कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने राहुल को घर देने की पेशकश की थी. इसमें सबसे पहला नाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

 

उन्होंने कहा, राहुल चाहें तो वह अपनी मां के साथ रह सकते हैं, अगर वह वहां सहज नहीं तो वो मेरे घर में रह सकते हैं, मैं उनके लिए अपन घर में रहने की व्यवस्था करवा दूंगा.

 

 

 

सूरत मानहानि मामले में दी गई थी अधिकतम सजा
राहुल गांधी को सूरत की एक कोर्ट में मोदी जाति पर की गई विवादित टिप्पणी करने को लेकर दायर किए गए आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी पाया गया था. जज ने उनको अधिकतम दो साल कैद की सजा सुनाई थी औऱ आर्थिक जुर्माना भी लगाया था. कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक साजिश करार दिया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

 

 

 

सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी को ऊपर की अदालतों में अपील दाखिल करने के लिए अधिकतम 30 दिनों का समय दिया गया था. लेकिन उनके अपील दायर करने के पहले ही फैसला सुनाए जाने के 12 घंटों के बाद लोक प्रतिनिधित्व कानून का इस्तेमाल करते हुए उनकी संसद सदस्यता को रद्द कर दिया गया था. जिसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ देश भर में आंदोलन शुरू कर दिया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!