Sakti Accident FollowUp : ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार की मौत का मामला, 5 घण्टे बाद समाप्त हुआ चक्काजाम, प्रशासन ने ये किया… जानिए…

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के ठठारी गांव में हुए सड़क हादसे को लेकर परिजन एवं ग्रामीणों ने 5 घंटे तक चक्काजाम किया और अधिकारियों की समझाइश, शासन की तरफ से 25 हजार एवं वाहन मालिक के द्वारा 50 हजार रूपये की सहायता राशि देने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ.

 



दरअसल, ठठारी गांव में ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया था, जिससे हरीश कुमार मनहर की मौत हो गई थी, वहीं दूसरा युवक प्रकाश कुमार कर्ष को गंभीर चोट आई है. इधर, अक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने जैजैपुर-बाराद्वार मुख्य मार्ग ठठारी गांव में 5 घंटे तक चक्का जाम कर दिया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

इसके बाद अधिकारियों की समझाइश एवं शासन की तरफ से 25 हजार एवं वाहन मालिक के द्वारा 50 हजार रूपये की राशि प्रदान करने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ है. इस तरह मुख्य मार्ग 5 घण्टे बन्द रहा.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!