JanjgirChampa Farmer : कृषक चेतना मंच के द्वारा ली गई बैठक, 15 से अधिक गांवों के किसान शामिल हुए, विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन करने बनाई गई रणनीति

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक के हरदी ( हरि ) गांव में कृषक चेतना मंच के द्वारा बैठक आयोजित की गई, जिसमें 15 से अधिक गांवों के किसान शामिल हुए और किसानों की समस्या, मांगों को लेकर आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई.

 



यहां किसानों ने कहा कि वे पिछले 20-25 साल से रबी की फसल ले रहे हैं, लेकिन रबी फसल का उचित दाम नहीं मिलता. सरकार को रबी फसल के धान की खरीदी करनी चाहिए. साथ ही, 10 मई तक नहर से पानी देने की मांग की गई. इसके अलावा, सहकारिता और पानी पंचायत का चुनाव करने की मांग की गई है. इन मांगों को लेकर नवागढ़ ब्लॉक मुख्यालय में धरना देकर ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया गया.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इस दौरान कृषक चेतना मंच के संयोजक राजशेखर सिंह ने कहा है कि किसानों के हक के लिए संगठन को मजबूत बनाना है, इसलिए सभी ब्लॉक मुख्यालय के गांवों में बैठक ली जा रही है. आने वाले दिनों में किसानों की की मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा. आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए बैठक ली जा रही है, जिसमें किसानों का व्यापक समर्थन मिल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

इस मौके पर किसान सन्दीप तिवारी, धन्नू कश्यप, बद्री केशरवानी, खीखराम जलतारे, भोलाशंकर कश्यप, शिवकुमार साहू, माखनलाल, भरतलाल कश्यप, सतीश सिंह, विकास सिंह, मनहरण कश्यप, महेश कश्यप, चन्द्रशेखर कश्यप, हिरोमनी कश्यप, पन्नाकाल लशयप, विकास गौरहा, दीपक कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, अनुज कश्यप, अश्विनी सिंह, नरेश कुमार, दाऊराम कश्यप, विनोद सिंह, प्रीतम राठौर, विजय राठौर समेत अन्य किसान बड़ी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!