JanjgirChampa Big News : 40 फीट की ऊंचाई पर पीपल पेड़ पर चढ़ा युवक, 7 घण्टे से चढ़ा हुआ है पेड़ पर, मौके पर पुलिस और ग्रामीण मौजूद, बलौदा थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के रैनपुर गांव में पीपल पेड़ पर 40 फीट की ऊंचाई पर युवक चढ़ गया है. युवक पर कर्ज है, जिसके बाद वह पेड़ पर चढ़ा हुआ है. पिछले 7 घण्टे से पेड़ की ऊंचाई पर बैठा है और पुलिस, ग्रामीणों की समझाइश पर भी नीचे नहीं उतर रहा है.रैनपुर गांव के युवक का नाम रामगोपाल यादव उर्फ भोंदू है, जो सुबह 3 बजे से पीपल पेड़ पर 40 फीट की ऊंचाई पर चढ़ गया है. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ है. सूचना के बाद बलौदा पुलिस पहुंची है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : RTO उड़नदस्ता कोरबा की टीम के द्वारा जांच के नाम पर वसूली, विधायक ब्यास कश्यप ने कहा, 'एंट्री वसूली जमकर हो रही है. यह बड़ी राशि किसकी जेब में जा रही है, बड़ा सवाल है' ?

बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि रामगोपाल यादव पर कर्ज है, जिसे घर वाले पटाने के लिए बोल रहे थे, जिसके बाद वह पीपल पेड़ पर 40 फीट ऊंचाई पर चढ़ गया है. लगातार उसे समझाइश दी जा रही है, लेकिन वह पेड़ पर चढ़ा हुआ है. परिजन ने भी उसे नीचे उतरने कहा है, लेकिन नीचे नहीं आया है. उसे लगातार नीचे उतारने की हरसम्भव कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ अंतर्गत महिलाएं सीख रहीं ब्यूटी वेलनेस के गुर, ओड़ेकेरा की 30 महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण
error: Content is protected !!