JanjgirChampa Big News : खेत में काम करते वक्त जंगली सुअर ने किया पति पर हमला, पति और पत्नी गए थे खेत, जिला अस्पताल में भर्ती, नवागढ़ क्षेत्र का मामला, दो दिन पहले भी इसी गांव में 15 साल के लड़के पर हमला किया था…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक के भठली गांव से बड़ा मामला सामने आया है. यहां खेत में काम करने गए पति पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया है और घटना में पति गेन्दराम केंवट को गंभीर चोट आई है. घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.



इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज आएंगे आज वेदांता पॉवर प्लांट, कांग्रेस की 10 सदस्यीय टीम भी पहुंचेगी, प्लांट में जाकर हादसे के बारे में लेंगे जानकारी... देखिए PCC चीफ दीपक बैज का प्रोटोकॉल...

मिली जानकारी के अनुसार, भठली गांव के रहने वाले गेंदराम केंवट, अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने पहुंचा था, तभी जंगली सुअर ने गेंदराम पर हमला कर दिया. घटना में उसे गंभीर चोट आई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big Update : छग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का आज वेदांता पॉवर प्लांट का दौरा, अनेक विधायक भी रहेंगे मौजूद, देखिए डॉ. महंत का प्रोटोकॉल...

आपको बता दें, 2 दिन पहले भी भठली गांव में 15 साल के लड़के पर भी जंगली सुअर ने हमला दिया था. गम्भीर रूप से घायल लड़के का इलाज बिलासपुर के अस्पताल में चल रहा है.

error: Content is protected !!