Sakti Fire Update News : कृषि उपज मंडी प्रांगण के बोरा गोदाम में रखे 400 गठानों में आग लगने का मामला, 5 दमकल की मदद से 6 घण्टों की मशक्कत के बाद आग पर पाया जा सका काबू, अपर कलेक्टर, SDM और तहसीलदार रहे मौजूद, आगजनी से लाखों का नुकसान

सक्ती. सक्ती के नंदेलीभांठा स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण के बोरा गोदाम में रखे 400 गठानों में आग लग गई थी. आग को 5 दमकल की मदद से 6 घण्टों की मशक्कत के बाद बुझाई जा सकी है.



यहां आग को बुझाने के लिए आरकेएम प्लांट, मड़वा प्लांट, सेनानी होमगार्ड, पीआईएल और सक्ती नगर पालिका की फायर ब्रिगेड पहुंची थी, वहीं मौके पर सक्ती अपर कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा, सक्ती एसडीएम पंकज दाहिरे, सक्ती तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह ठाकुर, सक्ती एसडीओपी तस्लीम आरिफ एवं पुलिस बल के साथ ही प्रशासन की टीम मौजूद थी. आगजनी से लाखों का नुकसान होने की आशंका है. हालांकि, जांच के बाद पता चल सकेगा कि आगजनी से कितना नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : आकाशवाणी ने किसान स्कूल बहेराडीह की टीम का किया सम्मान, कृषि विज्ञान केंद्र में मनाया गया रेडियो किसान दिवस, तीन जिले के प्रगतिशील किसान हुए शामिल

सक्ती तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया बोरा गोदाम में आग लगी थी, जिसे देर रात फायर ब्रिगेड मदद से बुझाई गई है. फिलहाल, आग लगने का कारण अज्ञात है. जांच के बाद आग लगने का कारण और नुकसान का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

error: Content is protected !!