JanjgirChampa Accident : छग उच्च न्यायालय के अधिवक्ता की कार को अज्ञात हाइवा ने मारी ठोकर, कार हुई क्षतिग्रस्त, बलौदा पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के खिसोरा गांव से बड़ा मामला सामने आया है. यहां छग उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विवेक सिंघल की कार को अज्ञात हाइवा ने ठोकर मार दी है. हाइवा की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई है और मामले में पुलिस ने अज्ञात हाइवा के चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 427 के तहत जुर्म दर्ज कर तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



छग उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विवेक सिंघल ने बलौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया है कि वे बिलासपुर में रहते हैं और अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर बिलासपुर से कोरबा एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. वे खिसोरा गांव के पास उनके छोटे भाई की पत्नी की तबियत खराब होने पर आयुर्वेद अस्पताल गए थे, तभी सड़क किनारे कार को अज्ञात हाइवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दी थी.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

जब वे इलाज कराने के बाद कार के पास पहुंचे, तब देखा कि कार क्षतिग्रस्त हो गई है. पता चला कि अज्ञात हाइवा ने ठोकर मार दी थी. टक्कर से में क्षतिग्रस्त हुई है और कांच टूट गए हैं. इससे अधिवक्ता को काफी नुकसान हुआ है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि आसपास के लोगों ने घटना को होते हुए देखा है और घटनाकारित हाईवा में GRIL लिखा था.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

साथ ही, हाईवा में कुछ लोड भी था और उसका डाला नीला कलर का था, जो घटना के बाद से पंतोरा की ओर फरार हो गया है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने अज्ञात हाईवा के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

Related posts:

error: Content is protected !!