JanjgirChampa Accident Death : अनियंत्रित होकर गिरी थी बाइक, घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान हुई मौत, बम्हनीडीह पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के महुआडीह गांव में अनियंत्रित होकर बाइक गिरी थी और बाइक में सवार व्यक्ति को काफी गंभीर चोट आई थी. उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



दरअसल, राजेश कुमार गोंड़ जैजैपुर से बम्हनीडीह की और आ रहा था, तभी वह महुआडीह गांव के पास पहुंचा था. इस वक्त बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे राजेश कुमार गोंड़ को काफी गंभीर चोट आई थी और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है. मामले की जांच करने पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

Related posts:

error: Content is protected !!