JanjgirChampa Accident : खरौद की नगर पंचायत के पास तेज रफ्तार कार ने दो व्यक्तियों को मारी ठोकर, दोनों को आई चोट, कार चालक के खिलाफ शिवरीनारायण थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद की नगर पंचायत के पास पैदल चल रहे दो व्यक्तियों को ठोकर मारने वाले कार चालक के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है. कार चालक ने अपना नाम रवि कुमार निराला निवासी धरदेई बताया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खरौद के सुकुलपारा निवासी गिरधारी केशरवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका भाई गोवर्धन केशरवानी अपनी समोसा, भजिया का ठेला बंद करके पैदल घर जा रहा था साथ में श्रीराम यादव भी अपने घर पैदल जा रहा था, तभी रिंगनी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को सामने से ठोकर मार दी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 

इससे दोनों के पैरों में चोट आई थी, जिन्हें खरौद के अस्पताल में इलाज करा कर बिलासपुर ले जाया गया था. कार चालक का नाम पूछने पर अपना नाम रवि कुमार निराला बताया था. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने कार चालक क्रमांक CG 11 BF 6427 के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!