महाभारत’ में जब फिरोज खान को मिला अर्जुन का रोल, क्यों छुपानी पड़ी असली पहचान, 1 ही नाम से हुए मशहूर

नई दिल्ली: दूरदर्शन पर साल 1988 से 1990 के बीच प्रसारित हुआ टीवी सीरियल ‘महाभारत’ आज भी लोगों को भूलता नहीं है. सीरियल ने भारतीय पौराणिक काव्य ‘महाभारत’ के किरदारों को पर्दे पर जीवंत कर दिया था. दुर्योधन, अर्जुन, शकुनी मामा, युधिष्ठिर, भगवान श्रीकृष्ण के किरदारों को निभाने वाले दिग्गज एक्टर्स जब ‘द कपिल शर्मा शो’ में गेस्ट बनकर पहुंचे थे, तो उन्होंने हंसी-मजाक के बीच शो से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाए. ‘महाभारत’ में अर्जुन का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर फिरोज खान ने तो अपना नाम बदलकर अर्जुन रख लिया था. लोगों को काफी वक्त तक लगता रहा कि उनका असली नाम अर्जुन ही है.



फिरोज खान की जगह अर्जुन नाम रखने की वजह यह नहीं थी कि उनका किरदार दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गया था या फिर वे इस किरदार से इतने इंप्रेस थे कि वे अपना नाम बदलने के लिए प्रेरित हो गए. दरअसल, इसके पीछे बड़ी दिलचस्प वजह है, जिसका खुलासा उन्होंने ‘द कपिल शर्मा शो’ में किया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य निखिल कहरा ने एक बार फिर द्वितीय स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम किया रौशन, नेशनल आर्मव्रेस्टलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

फिरोज खान ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में खोला राज
कपिल शर्मा ने जब फिरोज खान से पूछा कि उन्होंने अपना नाम अर्जुन क्यों रख लिया था, तो वे बोले, ‘जब मुझे रोल के लिए चुन लिया गया था, तब बीआर चोपड़ा साहब ने मुझे बुलाया. वहां डॉक्टर राही मासूम रजा सहित कई लोग बैठे हुए थे. उन दिनों फिरोज खान एक मशहूर प्रोड्यसूर और डायरेक्टर थे. मैं जब किसी को फोन करके कहता कि मैं फिरोज बोल रहा हूं, तो मुझे डायरेक्टर-प्रोड्यूसर समझ लेते थे, लेकिन जब मैं उनसे कहता कि आपसे मिलना चाहता हूं, तो उनका टोन बदल जाता और कहते कौन फिरोज? नाम की वजह से बड़ी दुविधा हो जाती थी. समझ नहीं आता था कि मैं खुद को फिरोज कैसे बताऊं.’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू ने कार्यकारणी का किया विस्तार, संरक्षक, सलाहकार, उपाध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की... देखिए पूरी सूची...

राही मासूम रजा के सुझाव पर बदला नाम
फिरोज खान ने जब इस समस्या का जिक्र ‘महाभारत’ की टीम के सामने किया, तो राही मासूम रजा बोले, ‘देखिए, आपका अर्जुन के किरदार में सलेक्शन हुआ है, तो क्यों न आपका नाम अर्जुन ही रख दें. इस पर फिरोज खान बोले, ‘जैसा आप चाहें. आज मेरी मां मुझे अर्जुन के नाम से बुलाती हैं.’

फिल्मों और टीवी शोज से कमाया नाम
59 साल के अर्जुन फिरोज खान ने टीवी शोज के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है. उनकी पत्नी का नाम कश्मीरा है. वे दो बेटियों और एक बेटे के पिता हैं. बेटा जिब्रान खान भी एक एक्टर हैं, जिन्होंने टीवी शो ‘विष्णु पुराण’ में ध्रुव का किरदार निभाया है. उन्होंने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में भी एक छोटा सा रोल निभाया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य निखिल कहरा ने एक बार फिर द्वितीय स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम किया रौशन, नेशनल आर्मव्रेस्टलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

error: Content is protected !!