ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जांजगीर में द्वितीय चरण के ओरिएंटेशन कक्षा में विश्व स्वास्थ्य संगठन के जीवन जीने के कौशलो का विषयावार प्रयोग पर सेमीनार का आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में स्कूल के डायरेक्टर आलोक अग्रवाल व प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में द्वितीय चरण के ओरिएंटेशन कक्षा में विश्व स्वास्थ्य संगठन के जीवन जीने के कौशलो का विषयावर प्रयोग पर सेमीनार आयोजित हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व श्रीमती मिनी मोल थाॅमस के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुरूआत में उन्होंने शिक्षको को उनके विषयानुसार अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान समूह में विभाजित किया।



सेमीनार में अग्रेजी शिक्षिकाओं सुश्री वर्षा सिंह, श्रीमती शीतल राठौर और सुश्री प्रियंका शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी। इस कड़ी में सर्वप्रथम वर्षा सिंह ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के जीवन कौशल में से पहला कौशल ‘पारस्परिक संबंध’ पर चर्चा करते हुए एक कहानी के माध्यम से अंग्रेजी विषय में इस कौशल का प्रयोग करते हुए जीवन के मूल्यों को बताया। तद्पश्चात् उन्होनें दूसरे कौशल ‘आत्म जागरूकता’ के बारे में बताते हुए- स्वयं को पहचानने के गुण से अवगत कराया। इनके बाद श्रीमती शीतल राठौर ने जीवन कौशल के तीसरे कौशल ‘समानुभूति’ के बारे में बताते हुए कहा कि समानुभूति दूसरो के दृष्टि से उनके भावों को समझने का प्रयास करना होता है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल की ओर से केंद्रीय वस्त्रमंत्री को रामाधार देवांगन ने भेंट किया भिंडी के रेशे से निर्मित जैकेट, झारखण्ड स्थित रांची में आयोजित राष्ट्रीय तसर रेशम क़ृषि मेला सह 61 वां स्थापना दिवस में किया गया था आमंत्रित

समानुभूति के प्रकार और उनके अंग्रेजी विषय में प्रयोग पर चर्चा की। तद्पश्चात् सुश्री प्रियंका शर्मा ने एक रोचक कहानी के माध्यम से चैथा जीवन कौशल ‘समस्या का समाधान’ के बारे में बताते हुए कहा कि सबसे पहले समस्या को पहचानना और उसके बाद उस समस्या का समाधान करने के लिये हर संभव प्रयास करना चाहिए। उसके बाद उनके द्वारा पाँचवे जीवन कौशल ‘निर्णय लेने की क्षमता’ पर चर्चा की गई।

इसे भी पढ़े -  Sakti Arrest : 23 पाव देशी प्लेन शराब और 5 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, डभरा पुलिस की कार्रवाई... Video

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती मिनी मोल थाॅमस के द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के बारे में चर्चा की गई उन्होंने बिल क्लिंटन के शब्दानुसार कहा कि सभी कक्षा में एक प्रतिभाशाली एवं समर्पित शिक्षक होता है। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 को परिभाषित करते हुए बताया कि शिक्षा वह चाबी है जिसके द्वारा राष्ट्र का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बड़े रबेली गांव में नई शराब दुकान खोलने का महिलाओं ने किया विरोध, कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

error: Content is protected !!