SRH vs DC: 4 ओवर, 11 रन, 16 डॉट और दो विकेट, इस गेंदबाज ने फेंका IPL 2023 का सबसे घातक स्पैल…पढ़िए

नई दिल्ली. भुवनेश्वर कुमार ने राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में अपनी घातक गेंदबाजी से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। आईपीएल 2023 के 34वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए भुवी ने अपने चार ओवर में मात्र 11 रन खर्च किए। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि भुवी ने फिलिप सॉल्ट और अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह भी दिखाई।



भुवी ने फेंका ड्रीम स्पैल
भुवनेश्वर कुमार ने अपने चार ओवर के स्पैल में 24 गेंदें फेंकी, जिसमें से 16 बॉल डॉट रहीं। भुवी के आगे दिल्ली का हर बल्लेबाज पानी मांगता नजर आया और हैदराबाद के तेज गेंदबाज ने बड़े से बड़े बैटर को एक-एक रन के लिए तरसाया। हाल यह रहा कि दिल्ली के सभी बल्लेबाज मिलकर भी भुवनेश्वर के खिलाफ सिर्फ एक चौका ही जड़ सके।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : वेदांता पॉवर प्लांट हादसे की जांच करेंगे बिलासपुर कमिश्नर, सरकार ने आदेश जारी किया, इन बिंदुओं पर होगी जांच, इतने दिन में देने होंगे जांच रिपोर्ट... देखिए आदेश...

ओवर में सर्वाधिक विकेट भुवी के नाम
आईपीएल के इतिहास में पहले ओवर में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अब भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हो गया है। भुवी इंडियन प्रीमियर लीग के फर्स्ट ओवर में अब 23 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट को भुवनेश्वर ने इस अहम मैच में भी चलता किया। भुवी के बाद इस लिस्ट में 21 विकेट के साथ ट्रेंट बोल्ट का नाम दर्ज है।

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी नारी शक्ति की भागीदारी : जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा

error: Content is protected !!