Social Media: रानू मंडल से लेकर ‘कच्चा बादाम’ फेम भुबन बड्याकर तक, पल में मिली शोहरत, अब है ऐसा हाल

नई दिल्ली. आम इंसान हो या फिर फिल्मी सितारे सोशल मीडिया आज के समय में हर आदमी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। इसके बिना न तो लोगों का दिन होता है और न ही रात।एक तरफ जहां सोशल मीडिया सितारों की जिंदगी पर कभी-कभी भारी पड़ जाता है, तो वहीं कुछ आम इंसान को इस प्लेटफॉर्म ने ही रातों-रात स्टार बना दिया है।

 



आज के समय में समीक्षा सूद- भावीन भानुशाली, विशाल पांडे और मिस्टर फैजू जैसे नाम सोशल मीडिया से ही बड़े बने हैं, तो वहीं रानू मंडल और भुबन बादायकर जैसे कई ऐसे लोग भी हैं, जो इससे रातों-रात स्टार्स तो जरूर बने, लेकिन अर्श से फर्श पर आने में उन्हें ज्यादा समय नहीं लगा। चलिए देखते हैं उनकी लिस्ट, जो रातों रात स्टार बने, लेकिन अब गुमनाम हो गए हैं।

रानू मंडल
पश्चिम बंगाल के एक रेलवे स्टेशन पर भीख मांगकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल को सोशल मीडिया ने रातों-रात स्टार बना दिया था। उनका गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ का वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ था।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया ने अपने साथ गाना गाने का सुनहरा मौका दिया। हालांकि, रानू मंडल इस सफलता को संभाल नहीं पाईं और जिस गुमनामी से आई थीं, वहीं वापस उन्हें लौटना पड़ा।

भुबन बड्याकर
भुबन बड्याकर का गाना ‘कच्चा बादाम’ एक समय पर सबकी जुबान पर था। इस पर लोग ट्रेंडिंग रील्स बना रहे थे और खूब झूम रहे थे। पश्चिम बंगाल के वीरभूमि जिले के रहने वाले भुबन साइकिल पर मूंगफली बेचते हुए ये गाना गाते थे। रानू मंडल की तरह उनके भी इस गाने को किसी ने शूट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था, जिसके बाद वह रातों-रात स्टार बन गए।

अपनी आवाज में उन्होंने ये गाना गाया और साथ ही कंपनी ने उन्हें तीन लाख का चेक दिया, जिसका जिक्र खुद उन्होंने किया था। हालांकि, इस गाने के बाद वह कहीं नजर नहीं आए, यहां तक की अब वह इस गाने पर भी अब उनका हक नहीं रहा।

सहदेव दिरदो
छत्तीसगढ़ सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव दिरदो अपने गाने ‘बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे..’ रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गए थे। उनकी टीचर ने उनका स्कूल में एक वीडियो शेयर किया था, जिन्होंने रातों-रात उन्हें स्टार बना दिया था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

उनकी किस्मत कुछ इस कदर चमकी कि रैपर बादशाह ने भी उनके साथ एक गाना शूट किया। कुछ समय पहले खबर आई थी कि उनका एक्सीडेंट हो गया। हालांकि, अब वह कहां हैं, कैसे हैं, ये शायद ही कोई जानता होगा।

विपिन साहू
विपिन साहू का एक वीडियो ‘लैंड करा दे भाई’ सोशल मीडिया पर रातों-रात छा गया था। उन्होंने पैराग्लाइडिंग करते हुए ये वीडियो शेयर किया था। हालांकि, उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि ये वीडियो उनकी जिंदगी में इतना बदलाव ले आएगा।

इस वीडियो ने उन्हें रातों-रात स्टार बनाया, जिसके बाद उन्हें एमटीवी के शो ‘रोडीज’ में भी आने का मौका मिला, लेकिन इस शो के बाद उन्हें वो कामयाबी नहीं मिली, जिसका सपना उनकी आंखों में था।

संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू अंकल
अपने डांस से सोशल मीडिया सेंसेशन बने डब्बू अंकल उर्फ संजीव श्रीवास्तव सोशल मीडिया पर गोविंदा जैसा डांस करने को लेकर चर्चा में आए थे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

उनका ‘आपके आजाने से’ पर डांस इतना ज्यादा पॉपुलर हुआ कि उन्हें अपने आइडल गोविंदा तक के साथ प्लेटफॉर्म शेयर करने का मौका मिला। हालांकि, अपने डांस से रातों-रात स्टार सोशल मीडिया सेंसेशन बने डब्बू अंकल की चर्चा अब इंटरनेट पर कहीं नहीं है।

error: Content is protected !!