Janjgir Arrest : सनकी युवक के द्वारा कुत्ते की डंडे से बेदम पिटाई करने का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र कन्हईबंद गांव में सनकी युवक के द्वारा कुत्ते की डंडे से बेदम पिटाई करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. अब मामले में आरोपी अजीत यादव को नैला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. कुत्ते को डण्डे से पीटते वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा था और शिकायत को लेकर जांजगीर, बिलासपुर, सक्ती और रायगढ़ जिले के जीव प्रेमी जांजगीर एसपी ऑफिस पहुंचे थे. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 289 और पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत कार्रवाई की गई है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

दरअसल, जीव प्रेमी ने नैला उपथाना में रिपोर्ट लिखाई थी कि सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम में कुत्ते की बेदम पिटाई करते हुए वीडियो वायरल हो रहा था और इस वीडियो को कन्हईबंद गांव के अजीत यादव के द्वारा इंस्टाग्राम में पोस्ट किया गया था. इसमें कुत्ते को डंडे से बेदम पीटा जा रहा था और उसे सड़क पर घसीटा जा रहा था. मामले के तूल पकड़ने और जीव प्रेमी की थाने में रिपोर्ट दर्ज के बाद आरोपी अजीत यादव की गिरफ्तारी हो गई है और उसे मामले में जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

इस घटना के बाद से कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कोई इंसान इतना निर्दयी कैसे हो सकता है ? क्या कोई अपने सनकपन में इस हद तक जा सकता है कि मूक जानवर की डण्डे से अंधाधुंध पिटाई करे ? खैर, अपनी करतूत की वजह से सनकी युवक अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है और कानून को हाथ में लेने का भी उसे सबक मिल गया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!