Janjgir News : महिलाओं को सिखाई गई गंगा बेर बनाने की तकनीक, प्रशिक्षण के दौरान पुटपुरा नर्सरी का कराया गया भ्रमण

जांजगीर-चाम्पा. कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ के निर्देशन पर ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर द्वारा नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत रीपा गौठान पचेड़ा के बिहान की महिलाओं को निदेशक पेत्रुस उड़ेया के नेतृत्व में मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव और आरसेटी संस्थान के फेकेल्टी अरुण कुमार पाण्डेय, उत्तम कुमार राठौर, किशन रजक और योगेश कुमार यादव ने मिलकर दस दिवसीय सब्जी खेती नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया।

 



प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को पुटपुरा नर्सरी का भ्रमण कराया गया, जहाँ पर उद्यान अधीक्षक टी आर दिवाकर के निर्देश पर उद्यान अधिकारी अजय सरोटे, चद्रमणी राठौर, राजेश यादव, झंडेराम पटेल, राकेश राठौर और ललिता कौशिक तथा एनआरएलएम बिहान की पीआरपी रोहिणी कंवर ने मिलकर बिहान की 35 महिलाओ को गंगा बेर बनाने की तकनीक बताई गई। इसके साथ ही आम का ग्राफ्टिंग करने के बारे में तकनिकी जानकारी देते हुए नर्सरी का भ्रमण कराया।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

प्रशिक्षण में सक्रिय महिला कृष्णा देवी कश्यप, ज्योति, सुनीता बरेठ, अंजू देवी, प्रीति, रामेश्वरी, राजीनबाई, बद्रीका, चंपा, सावित्री, हरकुवर, बृहस्पति, सुमित्रा, सरिता, ज्योति, सावित्री बाई, राजीन कश्यप, अमरीका, अम्बिका, अंजनी, लता, सीमा बरेठ, बैजंती,गौरी बाई, कंचन, आशा, निशा, रामकुमारी, शिल्पा, गौरी, सुरहुती, गौरीबाई, ममता, संतोषी कश्यप, सरोजनी, और संतोषी यादव आदि 35 महिलायें शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

आरसेटी में असेसमेन्ट में 29 अप्रेल को
छत्तीसगढ़ आरसेटी के नियंत्रक अरुण कुमार सोनी के निर्देशन पर आज एसबीआई आरसेटी जांजगीर में 29 अप्रैल, शनिवार को प्रातः 10 बजे से प्रशिक्षण के आखिरी दिवस दुर्ग जिले की डोमिन असेसर जाग्रति साहू और ईडीपी असेसर जे, बस्वराज द्वारा असेसमेन्ट किया जायेगा। इस दौरान एक घंटे की लिखित परीक्षा,पश्चात् प्रेक्टिकल और मौखिक परीक्षा ली जाएगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!