JanjgirChampa Big News : बेमौसम बारिश से हुआ प्याज़ की खेती को भारी नुकसान, भारी तादाद में सड़ने लगे प्याज़, किसान परेशान

जांजगीर-चाम्पा. किसानों को इस बार बेमौसम बारिश से प्याज़ की खेती को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में ही तैयार प्याज़ की फ़सल बड़े पैमाने पर सड़ने लगी है, वहीं बाजार में प्याज़ की क़ीमत बहुत कम मिलने से किसानों को दोहरा मार इस समय झेलना पड़ रहा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है.

 



इस सम्बन्ध में नवागढ़ ब्लॉक के पचेड़ा गाँव के किसान हीरानन्द, मुनुंद के किसान शिवकुमार तिवारी, मरकाडीह के किसान संतोष कुमार कश्यप और बहेराडीह के किसान राजाराम यादव ने बताया कि इस साल जिले के किसानो ने बड़े पैमाने पर प्याज़ की खेती की है।

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

खेत में प्याज़ की फ़सल पूरी तरह से पककर खुदाई के लिए तैयार है। सप्ताह भर पहले हुई बेमौसम बारिश से प्याज़ खेतों में ही बड़े पैमाने पर सड़ने लगे है। इससे किसानों को इस साल प्याज़ की खेती में भारी नुकसान हुआ है, वहीं बाजार में इसकी कीमत कम होने से किसानों को दोहरा मार झेलना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

किसानों ने यह भी बताया कि जिले के कुछेक गावों में बारिश के साथ ही ओला गिरने से प्याज़ की खेती को और अधिक नुकसान हुआ है।

error: Content is protected !!