Sheorinarayan Bike Thief : शिवरीनारायण में दुकान के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में मोबाइल दुकान में काम करने वाले युवक की बाहर खड़ी बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कटौद गांव के रहने वाले युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शिवरीनारायण में एक निजी मोबाइल दुकान में काम करता है और बाइक को दुकान की बाहर खड़ी करके अंदर काम करने चले गया था. वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी. आसपास खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!