जनसेवा फाउंडेशन ने मजदूर दिवस पर वृद्ध मजदूरों का किया सम्मान, सम्मान में बांटा आवश्यक सामग्री.

जांजगीर: आज 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर अकलतरा के समाज सेवी संस्था जनसेवा फाउंडेशन ने अकलतरा ब्लॉक के अमलीपाली ग्राम पंचायत के आश्रित झिरिया गाँव के मजदूरों का सम्मान किया और गर्मी के कारण पैर न जले इसके लिए वृद्ध महिलाओं व पुरूषों को चप्पल वितरण किया गया।

 



 

 

 

 

कार्यक्रम में अकलतरा की तहसीलदार जयश्री पथे ने सभी को बताया कि हम सब मजदूर है काम कोई भी हो कैसा भी काम हो मजदूरी ही है मजदूर ही देश निर्माता हैं। किसान के रूप में कर्मचारी के रूप में हर रूप में अपनी सेवा देने वाले मजदूर देश की शान है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

इस वितरण कार्यक्रम में जनसेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष ईश्वर साहू, उपाध्यक्ष छोटू कश्यप, सदस्य रोहित साहू, पारस साहू, शैलेन्द्र श्रीवास के साथ गाँव के पंच लोकेश्वर धृतलहरे व ग्रामवासी मौजूद रहे..

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!