Janjgir Career Guidance : 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के लिंक रोड स्थित ज्ञानदीप स्कूल में 5 मई शुक्रवार को शाम 4:30 बजे से वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में ‘कॅरियर मार्गदर्शन’ का आयोजन किया जाएगा. यहां सम्बोधन के लिए पूर्व आईएएस ओपी चौधरी पहुंचेंगे और कॅरियर को लेकर छात्र-छात्राओं, युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे. जांजगीर में आयोजित होने वाले कॅरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह दिख रहा है. पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के सम्बोधन को सुनने के लिए युवाओं में हमेशा से ही बड़ा क्रेज रहा है. जांजगीर के आयोजन को लेकर भी छात्र-छात्राओं में यही क्रेज दिख रहा है.

 



आपको बता दें, छ्ग में सबसे कम उम्र में ओपी चौधरी आईएएस बने थे और युवाओं के रोल मॉडल हैं. उन्हें प्रधानमंत्री से ‘लाईवलीहुड कॉलेज’ की संकल्पना को लेकर पुरस्कार भी मिला था. पूर्व आईएएस ओपी चौधरी का सम्बोधन देश के कई बड़े शिक्षण संस्थानों में हो चुका है. यही वजह है कि युवा उन्हें सुनने के लिए हर वक्त आतुर नजर आते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

NCC और स्काउट गाइड के बारे में भी मिलेगी जानकारी
कॅरियर मार्गदर्शन के पहले NCC और स्काउट गाइड के बारे में जानकारी दी जाएगी. इस दौरान NCC अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी और स्काउट गाइड के आयुक्त जितेंद्र तिवारी जानकारी साझा करेंगे. आयोजन में NCC कैडेट्स और स्काउट गाइड के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे.

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की द्वितीय पुण्यतिथि 5 मई को, दी जाएगी श्रद्धांजलि
छ्ग की काशी के नाम से विख्यात धार्मिक नगरी खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू ने जन्म लिया था और 2012 में पत्रकारिता की शुरुआत की थी. वे साधना न्यूज, स्वराज एक्सप्रेस, आईएनएच न्यूज टीवी चैनल के जिला संवाददाता थे, वहीं दैनिक दैनन्दिनी और साप्ताहिक किसान वीर के जिला संवादताता थे. 9 बरस की पत्रकारिता करते 5 मई 2021 को कोरोना से उनका स्वर्गवास हो गया था. 5 मई को उनकी द्वितीय पुण्यतिथि है. इस दिन उन्हें अलग-अलग जगहों में श्रद्धांजलि दी जाएगी. ज्ञानदीप स्कूल में आयोजित कॅरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में भी उन्हें नमन किया जाएगा और उनकी पत्रकारिता के कार्यों को याद किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!