JanjgirChampa Big News : एक माह से लापता छात्र की लाश कुएं में मिली, हत्या की आशंका, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के मुड़पार गांव में 1 माह से लापता छात्र की लाश कुएं में मिली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और डॉग स्क्वायड, FSL की टीम को भी बुलाया है. घटना के हालात देखकर हत्या की आशंका जताई गई है. हालांकि, पीएम रिपोर्ट से छात्र की मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगा.

 



दरअसल, 13 अप्रेल से मुड़पार गांव का छात्र विशेष धीवर लापता था. उसने 10वीं की परीक्षा दी थी. लापता होने के बाद परिजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले में पुलिस ने छात्र की खोजबीन की थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

आज छात्र विशेष धीवर की लाश, घर की बाड़ी के कुएं में मिली है. बच्चे का शव मिलने के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच कर रही है. घटना की परिस्थिति के हिसाब से हत्या की आशंका जताई गई है. पीएम रिपोर्ट से छात्र की मौत के कारण का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!