JanjgirChampa News : शासकीय नवीन प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष के शिलान्यास में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे इंजी. रवि पाण्डेय

जांजगीर-चाम्पा. प्रदेश सरकार शालाओं में विद्यार्थियों की पूर्ण सुविधा के लिये संकल्पित है, इसी तारतम्य में प्रदेश के सभी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण की घोषणा हुई है, उक्त बातें शासकीय माध्यमिक शाला आमोदा, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला आमोदा में 32.20 लाख के अतिरिक्त कक्ष के शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने कही। उन्होंने आगे कहा की प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार निर्णय ले रही है जिससे विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुन्दरलाल लहमोर सरपंच प्रतिनिधि, सुरेश यादव युवा नेता, त्रिलोक पिंकी सिंह, दिलीप यादव उपसरपंच भादा, खेदूपाल, हफीज अली पंच, मोहन लदेर पंच, संजय देवांगन, लक्ष्मीकांत देवांगन, सतानंद देवांगन, प्रदीप कुमार, कर्णेश यादव, बृजेश यादव, लाला यादव, सागर देवांगन, भरत वस्त्रकार, गोपाल वस्त्रकार, उमाशंकर वस्त्रकार, रोशन देवांगन, दीपक मेहरा, शुभम् मिश्रा, किशोर सिंह चौहान, रामभरोस सूर्यवंशी पंच, किशोर सिंह प्रधान पाठक मिडिल स्कूल, रथराम सूर्यवंशी, पवन कश्यप, रामानुज कश्यप आदि शामिल हुए

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!