Sakti Big News : भ्रूण हत्या एवं दहेज प्रताड़ना का मामला, आरोपी सास गिरफ्तार, पति समेत 4 आरोपी फरार, मालखरौदा क्षेत्र का मामला

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने भ्रूण हत्या एवं दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी सास को गिरफ्तार किया है, वहीं पति समेत अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



दरअसल, मालखरौदा थाना क्षेत्र की महिला ने 12 अप्रेल 2023 को मालखरौदा थाने में उसके पति, सास एवं अन्य के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित एवं भ्रूण हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : पशु तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप में हो रही थी मवेशियों की तस्करी, 4 मवेशी को पुलिस ने बरामद किया, सारागांव पुलिस की कार्रवाई....

रिपोर्ट पर पुलिस ने 498, 313, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और मामले की जांच कर रही थी.

इसके बाद पुलिस ने महिला की सास जमुना बाई चंद्रा को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं घटना में शामिल पति सहित अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में आज जुटेंगे प्रदेशभर के मशरूम उत्पादक किसान और वैज्ञानिक, आज 26 जून को राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव का होगा आयोजन...
error: Content is protected !!