JanjgirNews : जिला स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करना, अपने आप में गौरव का विषय : इंजी. रवि पाण्डेय

जांजगीर-चाम्पा. ’’जिला स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त करना अपने आप मे गौरव का विषय है, इसके लिए ग्राम कुदरी ब्लाक बलौदा के देव मानस मंडली बधाई के पात्र है.’’ उक्त बाते प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने विजयी मंडली को बधाई प्रेषित करते हुए कहा। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रामायण मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष किया जा रहा है, जिसमें ग्राम पंचायत से जनपद फिर जनपद से जिला और जिला से राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता मे मंडलियों को भाग लेने का अवसर मिल रहा है। जिला स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता मे जिले के पांच ब्लाको से पांच मंडली का चयन हुआ था। इस रामायण मानस गायन प्रतियोगिता मे जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत कुदरी से देव मानस मंडली को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान आये रामायण मंडली के सभी सदस्यों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय जी के द्वारा गमछा पहनाकर सम्मान किया गया।



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

इस अवसर पर ब्लाक कमेटी नवागढ़ के अध्यक्ष शत्रुहन दास महंत, सरपंच प्रतिनिधि आर.के. यादव, छोटू यादव, देव मानस मंडली कुदरी के सदस्यगण देव कुमार सोनझरी (गायन $ हरमोनिया) रामेश्वर सोनझरी (तबला वादक), द्वारिका यादव ( प्रवचन कर्ता), अर्जुन सोनझरी कोरस, रमेश सोनझरी, नारायण सोनझरी, शिवशंकर सोनझरी, बरातू सोनझरी, पवन कश्यप, आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  CG Big News: जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने के दिए निर्देश

error: Content is protected !!