Sakti Big News : जुआ खेल रहे 19 जुआरी गिरफ्तार, 1 लाख 83 हजार रुपए, 11 बाइक और 17 नग मोबाइल जब्त, सक्ती एसपी एवं एएसपी द्वारा गठित पुलिस की स्पेशल टीम की कार्रवाई

सक्ती. एसपी एमआर आहिरे एवं एएसपी गायत्री सिंह के द्वारा गठित प्रशिक्षु डीएसपी चंद्रहास कटेंद्र, सक्ती टीआई प्रवीण राजपूत, हसौद थाना प्रभारी नवीन पटेल सहित 25 पुलिस की स्पेशल टीम ने डभरा थाना क्षेत्र के फरसवानी गांव में जुआ खेल रहे 19 जुआरियों को पकड़ा है. पुलिस ने जुआरियों से 1 लाख 83 हजार रूपये,11 बाइक और 17 मोबाइल को भी जब्त किया है.

 



एएसपी गायत्री सिंह ने बताया कि डभरा थाना क्षेत्र के फरसवानी गांव में जुआरियों द्वारा जुआ खेलते की सूचना प्राप्त हुई थी. इसके बाद सक्ती एसपी एमआर आहिरे के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी चंद्रहास कटेंद्र, सक्ती टीआई प्रवीण राजपूत, हसौद टीआई नवीन पटेल सहित 25 पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गई थी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

इसके बाद आज पुलिस की स्पेशल टीम ने फरसवानी गांव के खेत में जुआ खेल रहे 19 जुआरियों को पकड़ा है और मौके से 1 लाख 83 हजार रूपये, 11 बाइक, 17 मोबाइल को जब्त किया है. पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  CG News : भाजपा किसान मोर्चा हर मतदान केंद्र में गठन करेगा 'किसान मितान', पार्टी ने सम्भाग प्रभारी बनाए... देखिए सूची... इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी...

Related posts:

error: Content is protected !!