Sheorinarayan Arrest : महुआ शराब की बिक्री करने वाला 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई, 12 लीटर महुआ शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले 21 वर्षीय आरोपी युवक अनिकेत चंद्राकर को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. क्षेत्र में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है. आरोपी अनिकेत के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि राहौद के रहने वाले 21 वर्षीय अनिकेत चंद्राकर भारी मात्रा में महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा है इस पर शिवरीनारायण पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अनिकेत के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने राहौद निवासी 21 वर्षीय आरोपी अनिकेत चंद्राकर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

Related posts:

error: Content is protected !!