Baloda Arrest : दहेज में पुरानी बाइक लाने पर पत्नी को प्रताड़ित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, पंतोरा उपथाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा उपथाना की पुलिस ने दहेज में पुरानी बाइक लाने पर पत्नी को प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति रविकांत लहरे को गिरफ्तार किया है. आरोपी पति अंगारखार का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 498-ए के तहत अपराध दर्ज किया है. आरोपी पति ने शराब के नशे में पूरी घटना को अंजाम दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट लिखाई थी कि 26 मई को उसका पति रविकांत लहरे, शराब के नशे में था और उसके पति ने उसे पुरानी बाइक दहेज में देने की बात को लेकर पहले गाली-गलौज, मारपीट की, फिर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी पति रविकांत लहरे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!