Janjgir Arrest : एक तरफा प्यार करने वाला आशिक ने नाबालिग लड़की से की छेड़छाड़, अब पहुंचा सलाखों के पीछे, नैला क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. एक तरफा प्यार करने वाले आशिक ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की है और अब वह सलाखों के पीछे पहुंच गया है. मामला नैला उपथाना क्षेत्र के पाली गांव का है. आरोपी सूरज बरेठ, पिछले 2 साल से लड़की को शादी की बात कहकर परेशान करता था.

 



दरअसल, नाबालिग लड़की ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि 1 जून की रात्रि सूरज बरेठ पीड़िता के घर पहुंचा था और दरवाजा खटखटाने लगा. जब लड़की ने दरवाजा खोला तो आरोपी उसके हाथ को पकड़कर खींचने लगा. इससे लड़की डर गई और चीखने लगी. लड़की की चीख सुनकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

इसके बाद घटना की रिपोर्ट थाना में लिखाई गई और मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 -घ, 323, पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत अपराध दर्ज किया था. इधर, पुलिस ने आरोपी आशिक सूरज बरेठ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!