Borewell Rescue update : रोका गया खुदाई का काम, वाइब्रेशन से 20 फीट नीचे धंसी सृष्टि

सीहोर. मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बड़ी मुंगावली गांव में तीन साल की बच्ची सृष्टि को बचाने के लिए जारी रेस्क्यू अभियान के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि खुदाई के वाइब्रेशन से बच्ची और नीचे धंस रही है। बच्ची 20 फीट और नीचे धंस गई है। कलेक्टर ने बताया कि जैसे-जैसे खुदाई हो रही है बच्ची वैसे-वैसे नीचे फंस रही है। फ़िलहाल खुदाई का काम रोक दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि कल रात से ब्बच्ची की कोई मूवमेंट नहीं की है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

बता दें कि, 3 साल की मासूम सृष्टि कल 300 फीट गहरे बोरवेल में 50 फीट पर जाकर फंस गई है। बच्ची को फंसे हुए लगभग 18 घंटे हो गए हैं। घटना की सुचना मिलते ही एसडीएम अमन मिश्रा मौके पर पहुंचे और सृष्टि को बचाने के लिए खुदाई शुरू करा दी थी। मासूम सृष्टि कुशवाह को बचाने की जद्दोजहद जारी है। सृष्टि को बचाने के लिए अब तक 27 फीट तक पैरलल गड्ढा खोदा गया है। वहीं अब इस जगह खुदाई का काम रोककर दूसरी जगह से खुदाई करने की बात कही जा रही है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!