खुद को फिट रखने के लिए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी करती हैं ये योगासन, आप भी करें फॉलो

शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्मों से ज्यादा फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं. 47 साल की उम्र में इनके आगे नई उम्र की लड़कियां फेल हैं. शिल्पा अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखती हैं इसके लिए वो योगा जिम कभी मिस नहीं करती हैं. ऐसे में आज हम उनके कुछ फिटनेस सीक्रेट लेकर आए हैं, जिसे आपको भी फॉलो करना चाहिए. तो चलिए जानते हैं कुछ योगासन के बारे में जिससे शिल्पा खुद को फिट रखती हैं.

 



1- बालासन शिल्पा रोज करती हैं इससे उनकी हड्डियां और जोड़ मजबूत रहते हैं. इससे कमर और गर्दन का दर्द भी दूर होता है. इस आसन को आप खाली पेट करती हैं तो लाभ मिलेगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

2- नौकासन भी एक अच्छी एक्सरसाइज है. इससे आपके पेट की मांसपेशियां मजबूत होंगी. इससे हाजमा दुरुस्त होता है. इसको करने से रीढ़ और कुल्हे को मजबूती मिलती है. इसलिए यह आसन आपके लिए अच्छा है.

3- धनुरासन करने से आपकी पूरी पीठ का दर्द निकल आता है. इससे खिंचाव मिलता है और लचीलापन भी बढ़ता है. कमर भी मजबूत होती है. भुजंगासन करने से भी कमर दर्द दूर होती है. यह मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा होता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : नगर पंचायत नरियरा में भ्रष्टाचार उजागर, 6 महीने पहले बना CC रोड 15 दिन भी नहीं टिका, उखड़ रहे परखच्चे, मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती, कलेक्टर से हुई शिकायत...

4- सूर्य नमस्कार, इस आसन को करने से आपके हर अंग को आराम मिलेगा. यह सभी आसनों का योग है. इसे आपको रोजाना करना चाहिए. तो आज से आप इन आसनों को अपनाकर स्वास्थ्य लाभ उठाएं.

error: Content is protected !!