Pamgarh Accident : बिलासपुर सामान लेने जा रहे बाइक सवार युवक को कार ने मारी ठोकर, युवक को आई गंभीर चोट, बिलासपुर में भर्ती, कार चालक के खिलाफ पामगढ़ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के चंडीपारा में तेज रफ्तार कार ने बिलासपुर सामान लेने जा रहे बाइक सवार युवक मनोज कुमार कश्यप को ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई थी, जिसे इलाज के लिए बिलासपुर में भेजा गया, जहां घायल युवक मनोज का निजी अस्पताल में इलाज जारी है. मामले में पामगढ़ पुलिस ने कार क्रमांक CG 11 BG 4923 के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.



इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज आएंगे आज वेदांता पॉवर प्लांट, कांग्रेस की 10 सदस्यीय टीम भी पहुंचेगी, प्लांट में जाकर हादसे के बारे में लेंगे जानकारी... देखिए PCC चीफ दीपक बैज का प्रोटोकॉल...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सारागांव निवासी पवन कुमार कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका साला मनोज, अपनी बाइक क्रमांक CG 11 B 7729 में सामान लेने पामगढ़ से बिलासपुर जा रहा था. इसी दौरान चंडीपारा में भैंसो की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक CG 11 BG 4923 के चालक ने ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार मनोज को गंभीर चोट आई थी, जिसका इलाज बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti-Raigarh Big Update : वेदांता पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा, 20 मजदूरों की हुई मौत, 16 अप्रेल को श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आएंगे रायगढ़ और सक्ती, रायगढ़ में घायलों और डॉक्टर से मिलेंगे, मृतकों के परिजन से भी कर सकते हैं भेंट, सक्ती में अफसरों की लेंगे बैठक...

मामले में पामगढ़ पुलिस ने कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!