Janjgir Good News : युवाओं में रक्तदान करने गजब का जुनून, एक युवा ने 44 तो दूसरे ने 33 बार रक्तदान किया, अधिवक्ता और शिक्षक भी रक्तदान करने आगे, जिले में रक्तदान करने वाले युवाओं की लंबी फेहरिस्त… पढ़िए खबर…

जांजगीर-चाम्पा. विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर युवाओं ने जिला अस्प्ताल में रक्तदान किया और लोगों को रक्तदान-महादान का संदेश दिया. जांजगीर में मुक्तांजलि वाहन चलाने वाले संजय राठौर ने 44 बार, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी केके कश्यप ने 33 बार रक्तदान किया है. युवा अधिवक्ता शिव कश्यप ने 15 बार और शिक्षक योगेश बनर्जी ने 15 बार रक्तदान किया है.

 



युवाओं ने कहा कि सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से लोगों को जीवन मिलता है, वहीं रक्त देने वाले का शरीर स्वस्थ रहता है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एके जगत ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों में काफी जागरूकता आई है. अक्सर कैम्प का आयोजन होता है, जिससे ब्लड बैंक में रक्त की कोई कमी नहीं रहती. रक्तदान से ब्लड डोनर को कोई परेशानी नहीं होती, शरीर को फायदा होता है, शरीर में रक्त का संचार होता है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!