Malkharoda News : मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर लाभार्थी सम्मेलन का किया आयोजन, 350 लोगों का नारियल और गमछा भेंटकर किया गया सम्मान

सक्ती. मालखरौदा के सद्भावना भवन में केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें साढ़े तीन सौ लोगों को नारियल और गमछा भेंटकर सम्मान किया गया.

 



इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर अलग-अलग आयोजन किया जा रहा है. साथ ही, वरिष्ठ नेताओं के दौरे के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

भाजपा नेता कवि वर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के हितग्राहियों को फ्री चावल, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस-कनेक्शन, ढाई करोड़ से अधिक आवासहीनों को प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं के तहत देश के हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है. केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर यह लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया और सम्मान किया गया.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गोपी कुमार सिंह ठाकुर, पितांबर पटेल, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रूपा सिंहदेव, अमृत साहू, राजेंद्र चौधरी, रंजीत अजगल्ले सहित भाजपा के नेता और कार्यकर्ता के साथ लाभार्थी बड़ी संख्या में मौजूद थे.

error: Content is protected !!