JanjgirChampa Big News : केंद्रीय मंत्री की सभा में मृत लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता !, सदस्यता को लेकर भाजपा पर लगे बड़े आरोप, भाजपा नेता ने कहा… पढ़िए, पूरी खबर…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में आयोजित भाजपा के विशाल सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के समक्ष 3 सौ से ज्यादा लोगों के भाजपा में शामिल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. आरोप है कि जिनकी मृत्यु हो गई है, जो जेल में है, जो नाबालिग है और जो लोग पलायन कर गए हैं. कुछ लोगों को भाजपा की सदस्यता लेने के बारे में पता ही नहीं है, ऐसे भी लोग हैं, जो सभा में गए ही नहीं थे. ऐसे लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है.

 



इस मामले के तूल पकड़ने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव बंजारे का कहना है कि कुछ लोगों के द्वारा अफवाह फैलाया जा रहा है कि सदस्यता फर्जी हुई है, जबकि जो लोग भाजपा से जुड़े हैं और वे भाजपा के साथ हैं. अफवाह फैलाने लोग खुद ही कह रहे हैं कि वे कांग्रेसी हैं.

दरअसल, 11 जून को शिवरीनारायण में भाजपा की विशाल सभा हुई और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की उपस्थिति में 3 सौ से ज्यादा लोगों के भाजपा की सदस्यता लेने का दावा किया गया और भाजपा ने सूची जारी की थी. इस सूची के जारी होने के बाद भाजपा पर फर्जी तरीके से लोगों को सदस्यता दिलाने का आरोप लग गया.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

शिवरीनारायण के वार्ड 1 जनकपुर के सारथी मोहल्ला के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है. सारथी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सरोज सारथी ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेताओं ने वाहवाही लूटने और अपने आकाओं को खुश करने गलत तरीके से सदस्यता दिलाई है. भाजपा द्वारा जारी सूची के क्रमांक 8 में मिथलेश सारथी का नाम है, जो अभी जेल में है, वहीं सूची के क्रमांक 223 में बारेलाल मांझी, 234 में सपना सारथी और 242 में बालकिशन सारथी के नाम हैं, ये तीनों की मौत हो चुकी है. इसी तरह एक लड़के का नाम सूची में 57 नम्बर पर है, उसकी उम्र अभी 18 नहीं हुई है और भाजपा में सदस्यता लेने को लेकर उसे पता भी नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

इसी तरह सूची में क्रमांक 88 में बुजुर्ग बुधराम का नाम है, उसे भी भाजपा में सदस्यता के बारे में कुछ भी पता नहीं है. भाजपा में सदस्यता के बारे में मोहल्ले के लोगों ने सूची देखकर बताया है.

इसी तरह आरोप यह भी है कि शादी होकर बाहर रह रही महिलाओं के नाम भी सूची में है, वहीं अनेक ऐसे लोग हैं, जिन्हें सदस्यता के बारे में पता नहीं है. बहुत से लोग हैं, जिन लोगों ने ना तो सदस्यता ली है और ना ही शिवरीनारायण में आयोजित केंद्रीय मंत्री की सभा में गए थे, ऐसे लोगों के नाम भी भाजपा की सदस्यता सूची में है.

कांग्रेस के सक्रिय सदस्य पुरूषोत्तम सारथी का कहना है कि वह कांग्रेस में सक्रिय सदस्य है, जबकि उनकी पत्नी का नाम भाजपा की सदस्यता सूची में है. इस पर उन्होंने आपत्ति की है.

सारथी समाज की आपत्ति के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और भाजपा पर फर्जी तरीके से वाहवाही लूटने सदस्यता कराने का आरोप लगा है. सारथी समाज ने इसके लिए निंदा प्रस्ताव भी पारित किया है. हालांकि, इस मसले पर भाजपा नेताओं के अपने दावे हैं.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!