Jaijaipur : शादी की खुशी बदली मातम में, मंडप के दिन ही दूल्हे के पिता की नदी में डूबने से हुई मौत, हसौद पुलिस कर रही जांच

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र के देवरघटा गांव की सोन नदी में डूबने से 42 वर्षीय धरमलाल लहरे की मौत हो गई है. शादी की खुशियां मातम में बदल गई. आज उसका बेटा रामलाल लहरे का मंडप था. मंडप गाड़कर अपने रिश्तेदार के साथ सोन नदी में नहाने गया था और नहाने के दौरान नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara : शुरू हो रही है Online Abacus Classes, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए सुनहरा मौका, ज्वाइन करें फ्री डेमो ऑनलाइन क्लास, बच्चे सीखेंगे सुपरफास्ट कैलकुलेशन... डिटेल में जानिए...

मामले में एएसआई जेके वर्मा ने बताया कि देवरघटा गांव के धरमलाल लहरे अपने रिश्तेदार के साथ सोन नदी में नहाने गया था और नहाने के दौरान नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. बाद में परिजन और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident : राखड़ से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान...

error: Content is protected !!