विधायक के द्वारा शुरू की गई निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा लोगों के लिए बनी वरदान, एम्बुलेंस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, ड्राइवर की सूझबूझ से हुई सुरक्षित डिलीवरी..

जांजगीर: अकलतरा क्षेत्र में भाजपा विधायक सौरभ सिंह के द्वारा शुरू की गई निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा लोगों के लिए वरदान बन गई है. एम्बुलेंस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म दिया है और यहां सुरक्षित प्रसव ड्राइवर मनीष यादव की सूझबूझ से हुई है.

 



 

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा ब्लॉक के पड़रिया गांव की रहने वाली सरिता यादव को पीड़ा हुई. इसके बाद विधायक द्वारा निःशुल्क चलाये जा रहे एम्बुलेंस से संपर्क किया गया. इसके बाद उसे अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया और रास्ते में अमरताल गांव के पास वह बच्चे को जन्म दिया है. विधायक की इस पहल की लोग तारीफ भी कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!