फिर आएंगे छत्तीसगढ़ के अच्छे दिन….मोदी मंत्रिमंडल में मिलेगी भाजपा सांसद को जगह! 3 जुलाई को हो सकती है घोषणा

रायपुर. छत्तीसगढ़ के लिए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गुड न्यूज आने वाली है, ऐसा कहा जा रहा है कि मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा हो रही है। चर्चा ये भी है कि छत्तीसगढ़ से भी एक सांसद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता है, किसी एक सांसद को केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है।

 



दरअसल, बीजेपी इस साल होने वाले पांच राज्यों का सियासी गणित बैठाने में लग गई है, इसी फार्मूले के तहत जिन राज्यों में चुनाव हैं वहां से कुछ सांसदों को मंत्री मंडल में शामिल किया जा सकता है। साथ ही खबर यह भी सामने आ रही है कि आने वाली 3 जुलाई को इसकी घोषणा भी हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

बता दें कि छत्तीसगढ़ में जब 2019 में आम चुनाव हुए तब छत्तीसगढ़ में 11 सांसदों में से 9 सांसद जीतकर आए थे, बावजूद इसके छत्तीसगढ़ से किसी भी सांसद को मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी। सरगुजा से रेणुका सिंह जरूर केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में शामिल की गईं थी। तब से अब तक मोदी मंत्रिमंडल के 4 साल पूरे हो चुके हैं, अब जबकि एक साल से भी कम समय बचा है ऐसे में प्रदेश से एक बाद फिर मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय मंत्री बनानी की चर्चा शुरू हो गई है। बहरहाल यदि ऐसा होता है तो कुछ दिनों के लिए ही सही छत्तीसगढ़ के अच्छे दिन जरूर आएंगे।

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!