Sakti Big News : कूलर के करंट की चपेट में आने से नवविवाहिता की मौत, 4 माह पूर्व हुई थी शादी, जांच में जुटी जैजैपुर पुलिस

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के हरदीडीह गांव में कूलर के करंट की चपेट में आने से नवविवाहिता की मौत हो गई है. नवविवाहिता घर में अकेली थी और पोछा लगाने के दौरान नवविवाहिता कूलर के करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.



जैजैपुर टीआई सतरूपा तारम में बताया की हरदीडीह गांव के वीरेंद्र भारद्वाज की पत्नी राधा भारद्वाज घर में अकेली थी, 4 माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी. राधा भारद्वाज अपने घर में पोछा लगा रही थी और पोछा लगाने के दौरान कूलर के करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई है. मामले में पंचनामा कार्रवाई कर पीएम कराया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Bike Thief : बाइक चोरी की घटना CCTV में कैद, चाम्पा पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया...

error: Content is protected !!