JanjgirChampa Big Accident : बेकाबू पिकअप गाड़ी पेड़ से टकराई, गाड़ी में सवार 15 से 20 लोग घायल, गंभीर घायलों को पामगढ़ अस्पताल से बिलासपुर किया गया रेफर

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मेहंदी गांव देर रात तेज रफ्तार बेकाबू पिकअप गाड़ी पेड़ से जा टकराया. घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई. मौके पर पहुंच कर डायल 112 के आरक्षक मणिशंकर कश्यप, चालक चंद्रराम महिलांगे और अन्य एम्बुलेंस के द्वारा सवार 15 से 20 घायलों को पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया.मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप गाड़ी में सवार 15 से 20 लोग चंद्रपुर से मंदिर दर्शन कर वापस अपने घर बिलासपुर कोटा लौट रहे थे, तभी मेहंदी मेन रोड में पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इससे इसमें सवार 15 से 20 लोगों को चोट आई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

जिन्हें इलाज के लिए पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!